बरेली। विवाहिता को घर छोड़ने के लिए मजबूर करने के बावजूद उसने घर नहीं छोड़ा तो उसके देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित के मुताबिक पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब 12 साल पहले क्षेत्र के नरेश से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक पति व अन्य के गलत व्यवहार के चलते उनके ससुर ने कुछ संपत्ति उनके नाम कर दी थी। जिसे वह लोग हथियाना चाहते थे। इसके चलते आए दिन प्रताड़ित करते थे। बताया कि 19 मई को ससुर के देहांत के बाद ससुराली उन्हें बेघर करने की कोशिश करने लगे। वहीं नहीं गई तो उसे प्रताड़ित किया। आरोप है कि घर नहीं छोड़ा तो पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और देवर योगेश व करन ने उनके साथ दुष्कर्म किया। मायके में शिकायत करने पर आरोपी उन्हें और बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगे।