बरेली। गौ सेवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर गोवध की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, कमेटी बनाकर लगातार हो रही घटनाओं की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, चाहे वे पुलिसकर्मी हों या कोई अन्य। उन्होंने पुलिस और गोवध करने वालों में गठजोड़ के चलते ही गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं। उन्होंने नौ अगस्त जिले की सारी गोशालों को व्यवस्थित कर गोवंश को वहां तक पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि इसके बाद कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विभाग प्रमुख दिलीप शर्मा, वीरपाल सिंह, निरुपमा शर्मा, सुरेश शर्मा, मोहन स्वरूप आदि मौजूद रहे।