फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांवरिये की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर लिलौटी मोड़ के पास ट्रॉली का पहिया चढ़ने से जत्थे में शामिल एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे के कुुुछ ही मिनट पहले डीएम-एसपी ने लिलौटी नाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के दौरान कांवड़ियों की सुुुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।
विज्ञापन

पतरासी गांव से कांवड़ यात्रा सरयू नदी से जल भर कर शनिवार को छोटी काशी गोला जा रही थी। कांवड़ यात्रा में पतरासी निवासी रामपाल (35) पुत्र जवाहर भी शामिल था। भांग ज्यादा खा रखी थी, जिससे वह नशे में ज्यादा होने के कारण बार बार ट्रॉली से कूदकर इधर उधर भाग दौड़ कर रहा था। अन्य कांवड़िये और उसके घर वाले उसको पकड़ कर ट्रॉली में बिठाते थे। बताते हैं कि कांवड़ यात्रा मझरा फार्म के पास लिलौटी मोड़ पर पहुंची। तभी रामपाल ज्यादा नशे में होने के कारण ट्रॉली से कूद पड़ा और ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांवड़िये की मौत से साथियों में कोहराम मच गया। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह, चौकी प्रभारी पारस नाथ फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के कुछ देर पहले इसी रास्ते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम लिलौटी मंदिर पहुंचे थे। अधिकारियों ने मंदिर में पूजन किया। महंत से मंदिर की सुरक्षा, साफ सफाई, कांवडिय़ों के ठहरने, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें