फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाज प्रेमिका के लिए हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी को दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सट्टेबाज प्रेमिका की खातिर हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं ससुराल पहुंचकर उसने मारपीट भी की। पीड़ित ने शनिवार को बारादरी थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पति के साथ वह जयपुर में कुछ महीनों से कारचोबी का काम कर रही थी। प्रेमिका के संबंध के चलते पति ने पहले घर से भगाया फिर मायके में पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी मेनाज की शादी करीब 22 साल पहले सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृति का निकला और कुछ ही दिनों में सीबीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में दाखिल हो गया था। मेनाज के मुताबिक पिछले काफी समय से पति का क्षेत्र की एक सट्टेबाज महिला से संबंध बन गए और वह उसे साथ रखने लगा। पुलिस की नजर में होने के चलते वह सट्टेबाज प्रेमिका को छोड़कर उन्हें लेकर कुछ महीने पहले जयपुर चला गया। वहां दोनों कारचोबी का काम करके गुजारा करने लगे। लेकिन महिला संबंध खत्म नहीं किए और लगातार मिलता रहा। पति ने मंगलवार को उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह यहां अपने मायके पहुंची और परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि परिजनों ने पति से बात करना चाहा तो बुधवार रात को वह ससुराल पहुंचा और मारपीट करते हुए तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। अन्य रिश्तेदारों से बात करने की कोशिश की तो पति ने शुक्रवार शाम जबरन घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो वह भाग निकला। मेनाज की एक 16 वर्ष की बेटी और 21 वर्ष का बेटा है। जोकि अपनी बुआ के पास हैं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि महिला ऐसी शिकायत लेकर आई थी। मामले में जांच करने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें