फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी नेता ने कराई बेटे की हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन महीने पहले नगर निगम कर्मचारी यूनियन के नेता रामचंद्र के बेटे सतीश का शव बदायूं के कछला गंगाघाट में मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन रामचंद्र की अर्जी पर अदालत से जारी आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामचंद्र ने शहर की तीन लड़कियों और फतेहगंज पूर्वी के अनुज यादव के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि 27 अप्रैल की सुबह आरोपी उनके घर से उनके बेटे को बुलाकर ले गए। उनकी बेटी पूनम ने इन्हें जाते हुए देखा था। बाद में इन लोगों ने सतीश को मारकर कछला गंगा में डाल दिया। पुलिस ने घटना को हादसा बताकर टाल दिया। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि सतीश की मौत डूबने से होना पुष्ट हुई थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें