फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी से मिला सत्संगी परिवार, पूछा- कब तक होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुलमोहर पार्क में दोहरे हत्याकांड के खुलासे को सत्संगी परिवार ने शुक्रवार दोपहर डीआईजी से मिलकर जानकारी ली। उनसे प्रगति के बारे में पूछताछ करके जल्दी खुलासे की मांग की। डीआईजी ने कहा कि खुलासा जल्दी कराने के लिए वे खुद मॉनिटरिंग में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

नीरज सत्संगी के बड़े भाई प्रेम सत्संगी के साथ परिवार के लोगों ने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। कहा कि उनके भाई और भाभी की घर में ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। उन लोगों को नहीं पता कि अभी तक हत्यारों की पहचान हुई है या नहीं, इस बारे में उन्हें बताया जाए। खुलासे में और कितना वक्त लग सकता है। कहा कि उन लोगों में से कई विदेश में रहते हैं। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए बार-बार नहीं आ सकते। फिलहाल चार दिन वे यहां हैं। इसलिए अगर उनसे कोई जानकारी लेनी है तो अभी ले ली जाए। डीआईजी ने बताया कि हत्यारोपी की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वे अपने कार्यकाल में ऐसे कई सनसनीखेज हत्याकांडों का खुलासा कर चुके हैं, इसलिए इस घटना को भी गंभीरता से लेकर पड़ताल करा रहे हैं। खुद मौका मुआयना भी इसलिए किया कि पुलिस से जांच में कोई बिंदु छूट न जाए। पुलिस तेजी से काम कर रही है पर खुलासा कब तक हो सकेगा, इसकी कोई समय सीमा नहीं दे सकते। खुलासा कुछ घंटों में भी हो सकता है और इसमें लंबा वक्त भी लग सकता है। यह दावा कर सकते हैं कि पुलिस सटीक खुलासा करेगी। वार्ता से संतुष्ट होकर परिवार के लोग चले गए।

विदेश में हैं अधिकांश परिजन
- सत्संगी परिवार के अधिकांश लोग विदेश में तो बाकी नोएडा और दिल्ली में अच्छे पदों पर तैनात हैं। मृतक नीरज के बड़े भाई प्रेम सत्संगी दुबई में इंश्योरेंस सेक्टर में काम कर रहे हैं। करीब 25 साल तक वे बरेली में वकालत कर चुके हैं। छोटे भाई संजय भी दुबई में कारोबार कर रहे हैं। संजय से बड़े रंजन सत्संगी मैक्डॉवल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट रह चुके हैं। नीरज के एक बड़े भाई दिल्ली में हैं जो बीमारी की वजह से नहीं आ सके तो एक भाई अमेरिका में हैं।
विज्ञापन


परिजन बोले- हकीकत सामने आनी चाहिए
- डीआईजी दफ्तर आए नीरज सत्संगी के परिवार ने हकीकत सामने लाने की मांग की। नीरज के बहनोई आरपी शर्मा और भांजे रचित का कहना था कि दंपति का किसी से झगड़ा नहीं था। परिचितों से लेकर पड़ोसियों तक से उनके अच्छे संबंध थे। इसलिए घटना किसने और क्यों की? वे लोग समझ नहीं पा रहे हैं। वे चाहते हैं कि सही हत्यारा या हत्यारे जल्द पकड़े जाएं और सच्चाई सामने आए।

रविवार को होगा शुद्धि हवन
- नीरज सत्संगी के साढ़ू एडवोकेट अभिषेक निगम ने बताया कि सत्संगी परिवार आर्य समाज से जुड़ा हुआ है। इसलिए आर्य समाज की रीति से ही शुद्धि हवन आदि रविवार को किया जाएगा। इसमें सभी परिजन व रिश्तेदार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें