फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने पर गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलर्ट होने के बावजूद पुलिस गोकशी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। दो दिन लगातार फतेहगंज पूर्वी में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया था। शुक्रवार को इज्जतनगर इलाके में आदर्श नगर कॉलोनी से सटे मैदान में गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर मिला। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी से सटे बग्गा मैदान में बृहस्पतिवार शाम लोगों को बदबू आती महसूस हुई। लोगों ने जाकर देखा तो गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर पड़ा था। इसकी चर्चा फैलने पर आसपास के लोग जमा हो गए, जिससे हंगामा शुरू हो गया। लोगों का आरोप था कि गोवंशीय पशु चोरी होेने और अवशेष मिलने की आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। हर बार पुलिस मामले को हल्के में लेती है। हंगामे की सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर जा पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोग और भड़क गए, जिससे काफी देर नोकझोंक होती रही। इस बीच मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर केके वर्मा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने कटे सिर पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सिर मिट्टी में दबा दिया गया। दरोगा प्रमोद कुमार की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें