फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया अधर में, कुत्ते मचा रहे आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में कुत्तों को पकड़ने की टेंडर प्रक्रिया अधर में फंसी है और कुत्ते आतंक मचा रहे हैं। बुधवार रात राजेंद्रनगर में कुत्तों ने व्यापारी को दौड़ाया तो वह गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर निवासी रतन स्वीट्स के मालिक राजीव उर्फ मोहन बुधवार रात बाइक से आईवीआरआई क्रॉसिंग के पास जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। बचने को बाइक तेज की वह बजरी पर फिसल गई और वह गिरकर चोटिल हो गए। पार्षद सतीश कातिब का कहना है कि नगर निगम आवारा कुत्तों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते उनका आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया कि कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने का टेंडर हो चुका है लेकिन बाबू के छुट्टी जाने से वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सका है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें