फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। अवैध शराब की सूचना पर एक शातिर अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद एकत्र हुई महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। कुछ देर में माधोटांडा से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा लेकिन महिलाओं ने धक्कामुक्की कर आरोपी को भगा दिया। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे मामला निपटा दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम सात बजे के आसपास की है। कलीनगर चौेकी प्रभारी बालकराम दो सिपाहियों के साथ एक शातिर अवैध शराब के तस्कर को पकडने के लिए थे। बताते हैं कि पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया और साथ लेकर आने लगी। इसके बाद चंद मिनट में महिलाएं जमा हुई और पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं उग्र होती चली गईं। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज ने तत्काल थाने पर दी। जिसके बाद माधोटांडा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद भी महिलाएं भिड़ी रहीं और आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इधर, इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस दबिश देने गई थी। महिलाओं ने विरोध किया था, अभद्रता नहंी की गई है। मौके से अवैघ शराब बरामद कर ली गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें