फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लदी डीसीएम ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, बाल बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला (पीलीभीत)। मझोला-डूनीडाम मार्ग पर फुल्लाईया मोड़ के समीप जानवरों से भरी डीसीएम ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बच्चे बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को लोगों ने पकड़ लिया और न्यूरिया पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में हर बुधवार को जानवरों को खरीद फरोख्त के लिए लगने वाले बाजार में उत्तराखंड के व्यापारी जानवर खरीदने-बेचने आते हैं। बुधवार को चार जानवरों को लादकर डूनीडाम मार्ग से आ रही डीसीएम ने फल्लाईया के समीप तेज दाहा फार्म के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही वैन में टक्कर मार दी, इससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई। बच्चे बाल-बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने डीसीएम को रोक लिया। सूचना मिलने पर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। वैन को यहां के किसानों ने निजी तौर पर लगाया हुआ है। वैन में 12 बच्चे थे। जिनको एसके पब्लिक स्कूल छोड़ने वैन जा रही थी। इंस्पेक्टर न्यूरिया ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें