फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर लगाया बंधक बना मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बड़गांव अतरिया निवासी एक नाबालिग किशोर ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर फूल तोड़ते समय बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी किशन शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र निहाल शर्मा ने बताया कि वह गांव में ही पेड़ से फूल तोड़ने गया था। आरोप है कि वहां पर फूल तोड़ते समय एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर हाथ पैर बांध उसकी पिटाई कर दी। जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर आरोपी का कहना है कि उक्त निहाल दो बार बैटरी की चोरी कर चुका है जिसकी सूचना पुलिस को न देकर गांव में ही मामला निपटा दिया गया था। बुधवार को भी मदरसे में चोरी करने आया था, दरवाजा तोड़ने के दौरान उसे पकड़ा गया था। उधर दो समुदायों का मामला होने के कारण पुलिस ने काफी सतर्कता दिखाई जिसके कारण कोई भी अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें