फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस के धंधेबाजों ने की थी युवकों के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहे के पास से मंगलवार रात स्कूटी सवार दो युवकों को कार में डालकर ले जाया गया था। थोड़ी देर बाद घायल युवक खुद ही लौट आए। पुलिस को इन्होंने बताया कि मांस के धंधे से जुड़े परिचित लोगों ने उनके अपहरण की साजिश रची थी। उनकी जान बस बच ही गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना शहर निवासी मोहम्मद इस्लाम ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिचित जुबैर ने उन्हें मंगलवार शाम कॉल करके सेटेलाइट के एक होटल के पास बुलाया था। वे परिचित मुबीन को साथ लेकर स्कूटी से गए तो देखा कि वहां सात लोग बैठे थे। इनमें दिलीप सिंह उर्फ टीटू चौहान, शाहरुख और चार अन्य लोग थे। ये लोग उन्हें मारपीट कर एक कार में डालकर ले गए। वहां एक श्मशान के पास रोककर उन दोनों की पिटाई की। जुबैर ने कहा कि तूने ही उसकी मीट की दुकान पर छापा डलवाया था। दो बड़े मांस कारोबारियों का नाम लिया कि उनसे मुझे मारने की सुपारी ली है। इन लोगों के पास तमंचे भी थे। किसी तरह वे जान बचाकर भाग आए, वर्ना इन लोगों ने तो उनकी हत्या का प्लान बना लिया था। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इनके बयान व मेडिकल के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। बताया कि जांच में पता लगा है गोकसी के एक मामले में रुपये के लेनदेन का विवाद है। इसमें भी जुबैर मास्टरमाइंड है। पुलिस सबसे पहले उसी की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें