लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी खुर्शीद का पुत्र 11 वर्षीय मेहताब सामान खरीदकर मंगलवार की शाम साइकिल से घर वापस लौट रहा था। रामनगर के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पिरावर में कोाहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है। जेलगेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।