फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल निलंबित, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग/बदायूं। सदर क्षेत्र के गांव गुलड़िया में तैनात लेखपाल की ओर से उच्चधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपशब्द और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया। ऐसे में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया, साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने बताया कि लेखपाल शिव सिंह की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ग्राम गुलड़िया में कृषकों से प्रति आवेदन फार्म भरने के लिए अनुचित लाभ की मांग की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों के ब्यौरे का रजिस्टर न बनाना और अपने क्षेत्र के गांव के कृषकों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फॉर्म पूरे नहीं करना पाया गया है। साथ ही उच्चधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपशब्द और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया। इन आरोपों के चलते लेखपाल शिव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें