बरेली। मंदिर परिसर में स्थित वृद्धा आश्रम का तार काटकर पड़ोसी दुकानदार बिजली चोरी कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर सोमवार को पड़ोसी दुकानदार ने पुजारी से मारपीट की। थाना बारादरी में पुजारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा स्थित काली मंदिर की कमेटी परिसर में वृद्धा आश्रम भी चलाती है। परिसर के बराबर में एक परचून की दुकान है। मंदिर की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष लालता प्रसाद के मुताबिक दुकानदार मंदिर का तार काटकर बिजली चोरी करता है। विरोध करने पर गाली गलौज करता है। आरोप लगाया कि सोमवार सुबह कटिया पड़ी देख पुजारी ने शिकायत करने की बात की तो दुकानदार उनसे मारपीट करने लगा। साथ ही मंदिर तुड़वा देने की भी धमकी देता है।