फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजे ने सरिया से भरा ट्रक गायब कर लिखा दी चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। शातिर मास्टरमाइड मामा और भांजे ने लाखों रुपये की सरिया से भरे अपने ही डीसीएम को गायब कर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद भांजे ने बहेड़ी में एक व्यक्ति के हाथ डीसीएम को बेच भी दिया। पुलिस ने सूचना पर डीसीएम एवं 19 क्विंटल सरिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस मामा-भांजे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी रियाज अहमद ने डीसीएम चोरी होने की रिपोर्ट 7 जुलाई को शेरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद रियाज अहमद और उसका मामा रहीश निवासी विधौलिया थाना सीबीगंज ने योजना के तहत बहेड़ी के रिजवान के हाथ उसी डीसीएम को बेच दिया और कहा कि इसे चलाना मत, बल्कि कबाडे़ में बेच देना लेकिन उसने नंबर पलेट और कलर बदलकर उसे चलाना शुरू कर दिया। उधर पुलिस डीसीएम की खोजबीन में लगी थी। सूचना पर पुलिस ने पिपरिया तिराहे से बहेड़ी की ओर सरिया लादकर ले जा रही डीसीएम को चेकिंग के दौरान रोक लिया। उसमें सवार राशिद पुलिस को चकमा देकर कूदकर भाग गया। पुलिस ने रिजवान को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसने पूरी कहानी पुलिस को बताई तो पुलिस ने मामा-भांजे रहीस और रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

यह था मामला
करीब बीस दिन पहले मामा-भांजे को 150 क्विंटल सरिया गोरखपुर पहुंचानी थी, जिसे वह बरेली ले आए और दुकानों पर बेच दी। इसके बाद डीसीएम चोरी को रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद से पुलिस डीसीएम की तलाश में जुटी थी। तीनों के कब्जे से पुलिस ने 19 क्विंटल 60
विज्ञापन

किलो चोरी की सरिया भी बरामद की है।

मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही थी जिसका सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उन्होंने साजिश की बात कबूल की। - सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष शेरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें