फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लूएचओ कर्मचारी से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पीलीभीत के नकटा दाना चुंगी निवासी राहुल सक्सेना जिला बहजोई में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह रविवार को बदायूं-बरेली होते हुए अपने घर जा रहे थे। वह बदायूं रोड स्थित बस अड्डे पर उतरकर फोन पर बात करते हुए पैदल बरेली सिटी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच हेल्मेट लगाकर दो बाइक सवार पीछे से आए और उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने लूट की शिकायत थाना किला में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें