बरेली। विवेचना, धरपकड़ और कार्रवाई में खेल तथा आपराधिक कृत्यों पर पर्दा डालने में दरोगाओं पर कार्रवाई लगातार होती रही है, बावजूद वे बाज नहीं आते। बारादरी थाने के जगतपुर चौकी प्रभारी रहे अशोक कुमार को डीआईजी की नाराजगी के बाद एसएसपी ने गुरुवार रात लाइनहाजिर कर दिया। उनके इलाके में बीच चौराहे पर सट्टा हो रहा था। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, डीआईजी के आदेश पर गुरुवार रात सीओ ने टीम के साथ जाकर सट्टा पकड़ा था।