फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद वृद्धा ने बुलाई दमकल, बोली- बच्चे जल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आग लगने से दो बच्चों के जल जाने की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, मगर वहां सन्नाटा पसरा था। पूछताछ में सामने आया कि एक वृद्धा ने पति से झगड़े के बाद दमकल को फर्जी सूचना दी थी और जिन बच्चों के जलने की बात कही थी, वे मुर्गी के बच्चे थे। पुलिस ने मुर्गी के बच्चे दिखाने को हो लेकिन वह नहीं दिखा सकी। इसके बाद वृद्धा को चेतावनी देकर टीमें लौट गईं।
विज्ञापन

किली क्षेत्र में मिनी बाईपास टी प्वाइंट पर सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वालीवृद्धा सुक्खो देवी ने शुक्रवार शाम दमकल विभाग को घर में आग लगने और उसमें दो बच्चों के जल जाने की सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने सूचना देते वक्त अपने पता इज्जतनगर बताया था। इसके चलते दमकल टीम इज्जतनगर स्टेशन पहुंच गई। काफी देर भटकने के बाद टीम मौके पर पहुंची। मगर जहां घटना स्थल बताया गया, वहां सन्नाटा पसरा था। वृद्धा से पूछा तो बोली- मैंने मुर्गी के बच्चों के जलने की सूचना दी थी। मगर पुलिस को वे भी नहीं दिखा सकी। आसपास के लोगों ने बताया कि पति से झगड़े के बाद उसने फर्जी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें