फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने मालिक पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन महीने वेतन नहीं मिलने पर एक सेल्समैन ने मालिक पर दबाव बनाया तो उसे नौकरी से निकला दिया गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर वह शिकायत पर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। सुभाषनगर क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी श्याम कुमार क्षेत्र में स्थित एक फर्म में सेल्समैन का काम करते हैं। श्याम ने बताया कि फर्म में इस्तेमाल होने वाला काफी सामान वह अपनी जिम्मेदारी पर कुछ परिचितों से उधार पर मंगवा लेते थे। श्याम के मुताबिक फर्म के मालिक ने तीन महीने से उनका वेतन नहीं दिया। दबाव बनाने पर बिना रुपये दिए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि बुधवार शाम वह रुपये लेने पहुंचे तो मालिक ने हाथापाई और गाली गलौज की। बताया कि जिन कंपनियों से उसने फर्म को माल दिलवाया था, उनके बिलों का भी मालिक ने भुगतान नहीं किया। मालिक कर्जदारों को उससे ही रुपये वसूलने को कहते हैं। इसके चलते कई लोग अब उसे धमकाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें