बरेली। रोडवेज में बीटीएस कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। यह कर्मचारी रोडवेज में ट्राइमेक्स कंपनी की ओर से लगाए गए हैं, जिन्हें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण वह हड़ताल पर हैं। यह कर्मचारी एसी आरक्षण बुकिंग और एमएसटी में काम करने वाले हैं। बता दें कि यह हाल सिर्फ बरेली का ही नहीं दूसरी जगहों का भी है। पिछले दिनों लखनऊ और दिल्ली के कर्मचारियों ने भी काम ठप दिया था, तब कहीं उनको वेतन मिल पाया था। कर्मचारी अजय गुप्ता का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। न ही कंपनी की ओर से कोई आश्वासन ही मिला है। लिहाजा उनकी हड़ताल जारी है।