फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी बीते दो दिनों से लापता चल रही है। उन्होंने बताया कि देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बेटी को ढूढंना शुरू किया। व्यक्ति के अन्य बच्चों के मुताबिक पड़ोसी सुमित उसे घर से यह कहकर बुलाकर ले गया था कि पापा उसे दुकान पर बुला रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर व्यक्ति ने मोहल्ले के अन्य लोगों से पूछताछ की उन्होंने भी यही बताया। आरोप है कि सुमित उनकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िक के मुताबिक बेटी साथ में करीब 12 हजार रुपये नकद और सोने के कुछ जेवर भी ले गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें