फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर रानी बनी पूर्व सभासद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की पूर्व सभासद उर्मिला देवी ने सोशल मीडिया पर तमंचों के साथ अपना फोटो वायरल किया तो हड़कंप मच गया। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया, कोर्ट ने फिलहाल महिला को जमानत दे दी है।
विज्ञापन

इज्जत नगर थाने की दरोगा रीता ने सुबह साढ़े छह बजे अपनी टीम के साथ उर्मिला देवी को हिरासत में ले लिया। रीता ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि उन्हें व्हाट्सएप पर कुछ फोटो मिले थे जिसमें बिहार मान नगला की पूर्व सभासद उर्मिला देवी अपनी कनपटी पर तमंचे लगाए दिख रही थीं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रह चुकी उर्मिला के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। लोगों में उनकी इस हरकत को लेकर गुस्सा भी था। जब वे पुलिस टीम के साथ उर्मिला के बिहार मान नगला स्थित घर पहुंचीं तो वे गेट पर ही मिल गईं। उनसे ये वायरल फोटो दिखाकर पूछताछ की तो उन्होंने पहले आनाकानी की और बाद में स्वीकार कर लिया कि फोटो उन्हीं ने डाले थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से एक तमंचा बरामद भी कर लिया। पुलिस उर्मिला देवी को थाने ले आई और मामला दर्ज कर उसे कोर्ट भेज दिया। वहां उसे जमानत मिल गई। उर्मिला ने दलील दी कि किसी ने उसके फोटो को एडिट करके ऐसा बना दिया है। तमंचा भी उसका नहीं है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि उर्मिला पर आरोप बिल्कुल सही हैं, पुलिस ने अपनी जांच में सब स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें