बरेली। अपने खिलाफ हुई रिपोर्ट की शिकायत करने एडीजी कार्यालय जा रही एक शिक्षिका पर रास्ते में उनके एक रिश्तेदार ने हमला कर दिया गया। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका ने अपनी छोटी देवरानी और देवर पर वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके घर पहुंची पुलिस का वीडियो बनाकर और उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर अपराधी बताते हुए छोटी देवरानी और देवर उन्हें बदनाम कर रहे थे। शिक्षिका ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें पुलिस द्वारा पता चला कि उनके व परिवार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिसमें उनका पति भी नामजद है। आरोप है कि देवरानी के साथ एडीजी कार्यालय जाते वक्त अक्षर विहार के पास रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। सामने से टक्कर मारकर गिराया फिर बुरी तरह पीट दिया। साथ में मौजूद दूसरी देवरानी ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कंधे के ऑपरेशन के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से यूपी 100 को सूचना देकर उन्होंने शिकायत की।