फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात्विकता की अधिष्ठात्री देवी हैं मां महागौरी

विज्ञापन
सात्विकता की अधिष्ठात्री देवी हैं मां महागौरी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआदाती संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में झिड़ीधाम आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के 8वें दिन देवी मां महागौरी का पूजन व अनुष्ठान संपन्न हुआ। भागवत भास्कर राजेंद्र त्रिपाठी ने सहयोगी आचार्यों के साथ सात्विक शक्ति मां महागौरी का सत, रज और तम विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया। सतगुरु रामनाथ अरोड़ा ने बताया कि महागौरी की आराधना से परमात्मा मिलन का मार्ग प्रशस्त होता है। मां के पूजन से हृदय विकार रहित होकर सात्विक सुख का एहसास कराता है। रविवार को बरेली समेत रुद्रपुर, आगरा, दिल्ली और अमृतसर (पंजाब) से श्रद्धालु मौजूद रहे। यहां मंडल प्रचार समिति के राजीव साहनी, जगदीश भाटिया समेत किशन खत्री, सुनील नागपाल, दीपक व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें