दूसरे धर्म में शादी की तो ससुराली कर रहे परेशान
- ससुर व अन्य पर बदनीयती का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दूसरे धर्म की युवती से शादी की ससुराली विवाहिता पर धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए उसे परेशान करने लगे। विरोध करने पर ससुर व अन्य जबरन उनके घर में घुसे और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उनके फोटों खींचे। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर विवाहिता ने एडीजी से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना बारादरी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती ने ईर्साई धर्म के युवक से प्रेम विवाह किया है। विवाहिता के मुताबिक ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते और अकसर परेशान करते हैं। बताया कि धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए ससुर व जेठ उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। इसके चलते पीड़िता ने सुरक्षा के लिए अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, लेकिन ससुरालियों ने वह भी तोड़ दिए। आरोप है कि इसके चलते 17 जून को ससुर व अन्य ससुराली जबरन उनके कमरे में घुस आए और उनके साथ अश्लील हरकतें की। जबरन उनके कपड़े उतारकर उनके फोटो भी खींचे। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा। धर्म न बदलने के चलते ससुरालियों ने उनके पति को जायदाद से भी बेदखल करते हुए कोर्ट में उनके खिलाफ एक झूठा केस भी करा रखा है।