बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में निकायों के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के आदेश दिए हैं। स्थानीय निकायों के कामों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने इस नाराजगी जाहिर की कि स्थानीय निकायों पर बजट उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने नगर आयुक्त और ईओ को निर्देशित किया कि राजस्व को बढ़ाने के लिए पुराने बकाया वसूली का अभियान प्रमुखता से चलाया जाए।