फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन नहीं बदला तो लगाया लूट का आरोप, शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल फोन खरीदने के बाद ठीक से काम न करने पर युवक उसे वापस करने पहुंच गया। बेचने वाले ने फोन वापस नहीं किया तो उसके खिलाफ लूट की तहरीर सौंप दी। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रेमनगर क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी जीतू ने पांच दिन पहले बिसौली निवासी विष्णु को अपना मोबाइल 7100 रुपये में बेचा था। जीतू के मुताबिक बुधवार को विष्णु ने फोन करके मोबाइल ठीक न चलने की बात की। वह बृहस्पतिवार को जीतू के घर पहुंचा और रुपये वापस करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों में गाली गलौज हुई और फिर मारपीट होने लगी। इसके बाद विष्णु प्रेमनगर थाने पहुंचा और उस पर मोबाइल और ढाई हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को थाने बुलाया तो मोबाइल बेचने का मामला सामने आया। यहां भी दोनों में झगड़ा शुरू हुआ तो पुलिस ने शांति भंग में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें