बरेली। सीबीगंज के खलीलपुर निवासी नरेश पाल रामपुर गार्डन स्थित एक बैंक में कलेक्शन व रिकवरी एजेंट हैं। नरेश ने बताया कांधरपुर निवासी हरिपाल कश्यप ने बैंक से लिए लोन की किश्तें जमा नहीं की हैं, इसके लिए सोमवार सुबह वह उसके घर गए थे। नरेश का आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही हरिपाल गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर उन्हें पीटा। नरेश ने अपने साथियों को फोन किया तो उन्हें भी बंधक बनाकर बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से निकाला। नरेश की शिकायत पर कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।