फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी में ग्रंथी के घर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिफेंस कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे की कमेटी को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद फिर गर्मा गया। गुरुद्वारा के ग्रंथी ने दूसरे पक्ष पर रास्ते में घेरने और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की डिफेंस कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के प्रधान बलविंदर सिंह और ग्रंथी बहाल सिंह के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को गलत बताते हैं। बहाल सिंह परिवार समेत गुरुद्वारे में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि भवन खाली कराने को लेकर आए दिन बहाल सिंह को परेशान किया जाता है। कभी बिजली, पानी काट दिया जाता है, कभी मेन गेट पर ताला डाल दिया जाता है। अब उनके घर के सामने नया गटर बनाकर खुला छोड़ दिया गया। बहाल सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे वह पाठ की ड्यूटी करने जा रहे थे। तभी रास्ते में कत्था फैक्ट्री के पास उन्हें दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और मकान खाली करने व कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने को कहा। मना करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शाम करीब सात बजे विरोधी पक्ष के लोग बहाल सिंह के घर जा धमके और उनकी पत्नी को गालियां देते हुए अभद्रता की। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को बहाल सिंह की बेटी मनमीत कौर एडीजी से मिली और पूरे परिवार की जान को खतरा बताकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश इज्जतनगर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें