बरेली। अर्चना एक्सप्रेस से पुत्र के साथ बरेली आ रही महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। महिला ने जीआरपी जंक्शन पर अज्ञात व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंजाब के मोहाली की पुष्पा देवी अपने पुत्र पंकज सिंह के साथ अंबाला से बरेली रिश्तेदारी में आ रही थीं। उनका अर्चना एक्सप्रेस के एस-9 में रिजर्वेशन था। रुड़की के पास उन्होंने चाय के लिए वेंडर को रुपये देने के लिए बैग से रुपये निकाले तो बैग बर्थ पर नहीं था। बैग में सोने के जेवर, लॉकेट और ढाई हजार रुपये थे। पुष्पा देवी ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।