फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, मां से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले ने विरोध करने पर दोबारा उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं विरोध करने पहुंची छात्रा की मां को भी पीट दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो शोहदा धमकी देता हुआ भाग निकला। छात्रा की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी छात्रा मोहल्ले की ही एक स्कूल की टीचर से कोचिंग पढ़ने जाती है। छात्रा के मुताबिक इलाके का ही एक दबंग संजय कुमार अक्सर उसे रास्ते में रोककर अभद्रता व छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर गालीगलौज करता है। छात्रा ने मां से बात बताई तो वह शोहदे के परिजनों से उसकी शिकायत की थी। आरोप है कि इसका बदला लेने के लिए संजय सोमवार शाम जबरन छात्रा के घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपी ने मारपीट की और अपहरण की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें