फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुख्यात बंदी संतोष दरोगा ने बढ़ाई जिला जेल प्रशासन की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला जेल प्रशासन को बंदी अतीक अहमद से छुटकारा मिले करीब तीन महीने ही गुजरे होंगे कि अब कुख्यात संतोष दरोगा यादव को प्रयागराज की नैनी जेल से यहां जिला कारागार भेज दिया गया। संतोष दरोगा पर जेल में रहकर कई लोगों की हत्या कराने और रंगदारी वसूलने का आरोप है। बंदी संतोष दरोगा के आने से जिला जेल प्रशासन और पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। उसको लेकर एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

कुख्यात बंदी संतोष दरोगा यादव पुत्र चंद्रभान यादव उर्फ बाबा यादव प्रयागराज के थाना झूसी क्षेत्र के गांव शेरडीह का रहने वाला है। उसकी मां सरस्वती देवी ग्राम प्रधान हैं। वहां गांव में पार्टीबंदी के चलते 16 लोगों की हत्या हो चुकी है। संतोष दरोगा हत्या के कई मामलों में आरोपी है। वह पिछले कई साल से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। उसके भाई राजकुमार को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। संतोष दरोगा पर जेल में रहकर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने का आरोप है। करीब दो सप्ताह पहले प्रयागराज में इलेक्ट्रानिक कारोबारी रतन अग्रवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले वहीं के एक डॉक्टर से रंगदारी वसूली गई थी। इन दोनों में संतोष दरोगा का नाम आया था। व्यापारी की हत्या के बाद कुख्यात संतोष दरोगा यादव को नैनी जेल से बरेली जिला कारागार भेज दिया गया। उसके आने के बाद से जिला जेल प्रशासन खासा टेंशन में है। जिला जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने बताया कि संतोष दरोगा को प्रशासनिक सुरक्षा बैरक में रखा गया है। उस पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
कुख्यात संतोष दरोगा यादव को लेकर एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय की ओर से सीओ सिटी तृतीय, आरआई व प्रभारी निरीक्षक बिथरी चैनपुर को पत्र भेजा गया है। एसपी क्राइम के अनुसार संतोष दरोगा यादव जेल में रहकर शूटरों से संपर्क स्थापित कर हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है। कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश कर सकता है। एसपी क्राइम ने बंदी संतोष दरोगा पर कड़ी निगरानी रखने, पेशी पर ले जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने और उससे मुलाकात करने वालों की निगहबानी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जेल के आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें