फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के बाद मालकिन से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकान पर कब्जा करने का विरोध जताया तो किराएदारों ने मकान मालकिन और उनके बेटे को ही पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र के रबड़ी टोला निवासी फहद ने अपना क्षेत्र के ही कांकर टोला स्थित एक मकान को पिछले कुछ सालों से किराए पर उठा रखा है। उनके मुताबिक दो युवक मुख्तियार और प्रेमनगर के भूड़ निवासी हारून पिछले करीब दस साल से मकान में रह रहे हैं। करीब चार साल से उन्होंने कमरों का किराया भी नहीं दिया। आरोपियों द्वारा बाकी कमरों के ताले तोड़ने की सूचना पर वह 25 जून को मकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनकी मां से मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। दोबारा वहां जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें