बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की विवाहिता बेटी 18 मई को मायके आते वक्त कहीं लापता हो गई। शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता के मुताबिक बेटी देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके पति व अन्य को सूचना दी। पिता के मुताबिक मोहल्ले में पूछताछ करने पर सामने आया कि मोहल्ले के ही मुन्ना मांझे वाला, इसका भतीजा शान, वकील और राजू ने उसे रास्ते में रोक लिया था। पीड़ित के मुताबिक उसी दिन से शान भी लापता है। आरोप है कि यही लोग उनकी बेटी को फुसलाकर और नशा देकर अपने साथ कहीं ले गए हैं। इसके चलते पूछताछ करने अपनी पत्नी के साथ जब आरोपियों के घर पहुंचे तो मुन्ना, राजू, वकील, फुकरान, पप्पू, मोबीना, भिन्नो और गुड़िया ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए।