फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में रूई, पट्टी नहीं मिली स्टेलाइज, फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। नवागत एडी (हेल्थ) डा. राकेश दुबे के निर्देश पर संयुक्त निदेशक डा, एसपी अग्रवाल व डा. हरिश्चंद्र ने गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में टीम को रूई-पट्टी स्टेलाइज की हुई नहीं मिली। इसके अलावा वहां मेडिकल वेस्ट के लिए सिर्फ एक डस्टबिन रखी मिली। इस पर उन्होंने वहां तैनात स्टाफ की कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

ओपीडी के निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डेंटल ओटी का भी निरीक्षण किया। वहां डा. एके गुप्ता द्वारा देखे गए मरीजों का रजिस्टर देखा। जो ठीक मिला। उन्होंने कहा कि रजिस्टर में इस तरह की इंट्री की जानी चाहिए ताकि उसमें अलग से कोई इंट्री न की जा सके। इसके लिए गैप न छोड़े। ओटी के उपकरण के साथ दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी देखी। जो ठीक मिली। किशोर मित्रता स्वास्थ्य केंद्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष का भी निरीक्षण किया। गैलरी में टूटी डस्टबिन रखी होने, बेंच के पट्टी से बंधे होने और गैलरी में चिप्स व नमकीन के खाली पैकेट पड़े होने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। सीएमएस टीएस आर्या को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के साथ जहां जो थोड़ी बहुत कमियां मिली हैं उसे दो दिन में दुरुस्त कर लें। अन्यथा फिर निरीक्षण पर कमियां मिलने पर डाक्टरों व कर्मचारियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सीएमएस डा. टीएस आर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें