फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. फिर तस्कर भागे, पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ने के बावजूद थाना पुलिस तस्करों पर काबू पाने में नाकाम है। कुछ गांवों में लगातार पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस को पशुओं के अवशेषों के अलावा कुछ नहीं मिलता। गुरुवार को भी पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका। पशु तो बरामद हो गए, लेकिन तस्कर भाग गए।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के अहलादपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गांव मल्लपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार वाहन आता नजर आया। पुलिस के रोकने पर भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो टीम ने जीप से कलापुर की पुलिया की तरफ उसका पीछा किया। पुलिस टीम के सामने ही पुलिया के दूसरी तरफ तस्कर ने अपनी गाड़ी पेड़ में भिड़ाई और भाग निकला। तलाशी के दौरान गाड़ी में बंधे हुए तीन बछड़े बरामद किए गए। हर बार की तरह पुलिस ने कार को जब्त कर पशुओं को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर एक अज्ञात तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि विवेचना में आरोपी का नाम पता तस्दीक कर उसके खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें