फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गैंग के तीन लोग गिरफ्तार,सात बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्राइम ब्रांच और सुभाष नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑटोलिफ्टर गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जिले भर से चुराई सात बाइक बरामद कर लीं। कुछ बाइक के पार्ट्स और पहिये बरामद किए गए हैं। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि ये लोग दूसरे शहरों से भी बाइक चोरी कर सस्ते में खपा देते थे। इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। इनमें देवरनिया के कर्ठरा ढाल निवासी नदीम और अनीस तथा बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर निवासी उवैस शामिल थे। इनके पास चोरी की बाइक थीं। इनकी निशानदेही पर नेकपुर की बंद पड़ी गन्ना मिल के खंडहर से कुल सात चोरी की बाइक बरामद कर ली गईं। साथ ही दो बाइक की चेसिस और दो बाइक के पहिये बरामद कर लिए गए। आरोपियों ने बताया कि वह बरेली के अलावा आसपास के दूसरे शहरों में भी बाइक चोरी करते हैं। महंगी बाइक को कुछ हजार रुपयों में ही बेच देते हैं। साथ ही कई बाइक के पुर्जे भी निकालकर बेचते हैं ताकि पकड़े न जा सकें। ज्यादातर बाइक शहर व आसपास के इलाके से चोरी होना बताई जा रही हैं।
इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अभी अपने किसी और साथी का नाम नहीं बताया है। जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें