बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, इज्जतनगर के तत्वावधान में मैत्री सामुदायिक केंद्र में चल रही चौथी जिला रैली के तीसरे दिन संस्था के जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रतिभागी स्काउट गाइड का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला आयुक्त गाइड बिन्नी शाह मौजूद रहीं।
मंगलवार को प्रतिभागी स्काउट एवं गाइड के बीच ड्राइंग, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपदा प्रबन्धन विषय पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह ने, कॅरियर काउंसलिंग पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सत्येन्द्र कुमार ने जरूरी जानकारी दीं। कैंप फायर कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) आशीष कुमार त्रिपाठी रहे। ब्यूरो