बरेली। बमनपुरी में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। जिससे कई घरों में उपकरण खराब हो गए। इसी दौरान बारिश होने से भगदड़ मच गई। पावर कारपोरेशन के उपकेंद्र पर जानकारी देने की कोशिश की गई तो फोन नहीं उठा। इसके बाद अधिशासी अभियंता राकेश सिंह से लोगों ने संपर्क किया तब कहीं सप्लाई बंद हो पाई। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ब्यूरो