फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधी ने अकेला पाकर की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटी के ससुराल उसका हालचाल लेने गई एक महिला से उसके समधी ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसका पति बचाने पहुंचा तो दोनों को उनकी बेटी के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत की। जिसपर उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाही क्षेत्र निवासी एक दंपती ने बेटी की शादी इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवक से की थी। उनके मुताबिक ससुरालियों के बेटी को परेशान किए जाने की सूचना मिलने पर 26 जून को उससे मिलने पहुंचे। बताया कि घर में उनकी बेटी, सास और शराबी ससुर मौजूद थे। आरोप है कि वह थकान के चलते एक कमरे में जाकर आराम करने लगीं तो शराबी समधी कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर पति बचाने पहुंचा तो पूरे परिवार ने उसे बेटी के साथ पीटकर घर से भगा दिया। बताया कि बाहर आकर पुलिस को सूचना दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई और वहां से भगा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें