बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही बीएड की पूल काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया में मंगलवार तक 54,500 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। इन सभी ने फीस भी जमा कर दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक बीआर कुकरेती ने बताया कि 3 और 4 जुलाई को पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी कॉलेज लॉक कर सकेंगे। 7 और 8 जुलाई को कॉलेज एलॉटमेंट लेटर ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।
बॉटनी प्लांट साइंस में 218 एडमिशन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट की चल रही प्रवेश प्रक्रिया में मंगलवार को एमएससी बॉटनी/प्लांट साइंस की काउंसलिंग हुई। जिसमें 210 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। परीक्षा समन्वयक के मुताबिक इन कोर्स में एडमिशन के लिए 1 से 4 सौ रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। तीन को उससे अधिक रैंक वालों समेत पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया से छूटे अभ्यर्थी एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।