फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! गली में डेयरी चलाना अतिक्रमण है या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर नगर निगम गरीबों के खोखे तोड़ रहा है लेकिन गली पाटकर डेयरी चलाने वालों पर मेहरबानी है। आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे खोखा-ठेला जैसेे अस्थाई कब्जे हटाए हैं मगर पक्के कब्जे की ओर ध्यान नहीं दिया। किला के मोहल्ला केला बाग में कुमार कोचिंग वाली गली के लोग एक डेयरी से परेशान हैं। डेयरी मालिक गली को बंद कर उस पर लिंटर डाल लिया है और सड़क पर ही जानवर बांधकर डेयरी चला रहा है। लोगों के मुताबिक डेयरी की वजह से यहां भीषण गंदगी रहती है। यहां से गुजरने वालों पर जानवर हमलावर भी हो जाते हैं। नालियां गोबर से चोक हो गई हैं जिससे बरसात में पानी भरना भी तय है। लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर डेयरी हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम डेयरी पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। निगम के कर्मचारी वहां तक पहुंचते हैं लेकिन सांठगांठ कर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें