फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की पैमाइश के दौरान हंगामा, ईओ-चेयरमैन से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। अवैध कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करने के दौरान शनिवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने पैमाइश कर रहे लेखपाल और मौजूद ईओ, चेयरमैन व सभासदों से अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। लेखपाल और ईओ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे में आबादी के समीप गाटा संख्या 288 है। वार्ड 10 निवासी जाकिर हुसैन ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से उक्त संदर्भ में शिकायत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसडीएम आंवला ने हलका लेखपाल विशाल मोहन मिश्रा एवं अधिशासी अधिकारी शिवपूजन सिंह को गाटा संख्या 288 की पैमाइश के निर्देश दिए थे। बताया जाता है कि पैमाइश के दौरान अवैध कब्जे की भूमि शिकायतकर्ता के खेत में निकलने पर वह उखड़ गया और धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। आरोप है कि लेखपाल, अधिशासी अधिकारी सहित चेयरमैन व सभासदों से अभद्रता की। पथराव करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मौके पर बने नगर पंचायत के नाले की दीवार को भी क्षति पहुंचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम लेखपाल एवं अधिशासी अधिकारी ने शिकायतकर्ता के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। गाटा संख्या 288 वर्ष 2013 से विवादित है। हाईकोर्ट के निर्देश पर चार वर्ष पहले प्रशासन ने उक्त आम रास्ते पर बने पक्के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें