फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली इंस्पेक्टर का मंत्री-विधायक की खिल्ली उड़ाते ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सिरौली इंस्पेक्टर का एक मंत्री और विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मित्र से मंत्री और विधायक को अपमानित करने की बात कहते हुए ठहाके लगा रहे हैं। इसको लेकर भाजपाइयों में आक्रोश पनपने लगा है। पूर्व सिंचाई मंत्री ने इंस्पेक्टर पर भाजपा की नीतियों के विरुद्घ काम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत शासन के साथ ही उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। जबकि सिरौली इंस्पेक्टर ने ऑडियो पर सफाई देते हुए कहा है कि वह दूसरे जिले के मंत्री और विधायक के बारे में चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें सिरौली इंस्पेक्टर संजय गर्ग अपने किसी खास दोस्त से बात कर रहे हैं। ऑडियो में मंत्री और विधायक का नाम लिए बगैर वह उनकी सिफारिश न मानने की बात दोस्त को बताते हुए जोर-जोर से ठहाके लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर का मित्र भी उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कह रहा है कि ऐसा करने की हिम्मत सिर्फ उन्हीं में है। हालांकि इंस्पेक्टर ऑडियो को कई दिन पुराना बता रहे हैं। उनका कहना है कुछ समय पहले उन्होंने अवैध शराब का एक ट्रक पकड़ा था, जिसे छुड़ाने के लिए दूसरे जिले के विधायक का फोन आया था। ऑडियो में उन्हीं को लेकर बातचीत हो रही है। कुछ विपक्षियों ने इसको क्षेत्रीय विधायक से जोड़कर दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी सिरौली इंस्पेक्टर का एक भाजपा नेता से नोकझोंक करते हुए ऑडियो वायरल हो चुका है। वहीं सीओ रामप्रकाश ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

वायरल ऑडियो सुनी है, इसमें इंस्पेक्टर ने जनप्रतिनिधि का मजाक उड़ाकर सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण किया है, इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करके जांच कराई जाएगी। कोतवाल सपा और बसपा के दलालों के साथ बैठकर थाना चला रहे हैं। इस बारे में भी वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाएगा। - धर्मपाल सिंह, पूर्व सिंचाई मंत्री
विज्ञापन

गैरकानूनी धंधों का गढ़ बना सिरौली
सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर, कल्याणपुर, शाहबाजपुर सहित कई गांव अवैध पशु कटान के लिए चर्चित हैं। इसके अलावा अंजनी, लुखारा, बड़ागांव, रामगंगा के खादर में अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। अंजलि घाट खुर्द के पास अरिल नदी में अवैध खनन के अलावा मादक पदार्थ की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। यहां से हरियाणा पंजाब और दिल्ली अफीम और स्मैक की तस्करी होती है। इसका खुलासा पिछले दिनों अलीगंज पुलिस ने हरियाणा और पंजाब के तस्करों को अफीम सहित पकड़कर किया था।
भाजपाइयों में गुस्सा
इससे पूर्व भी वह कई बार शिकायत कर चुके हैं कि सिरौली इंस्पेक्टर क्षेत्र में दलालों से सांठगांठ करके गैरकानूनी धंधे करा रहे हैं। - सुरेश पांडे, भाजपा नेता
- थाना परिसर दलालों का अड्डा बन गया है, कोतवाल सपा बसपा की मानसिकता के तहत क्षेत्र में काम कर रहे हैं, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शरण देकर धन उगाही का एकमात्र लक्ष्य लेकर वे कार्य कर रहे हैं। - यीशु गुप्ता, भाजपा सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें