फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाकर पुलिस को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों पर अवैध हथियारों के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान मामला खाली प्लाट के लेनदेन का निकला। बुधवार को बॉर्डर के गांव की महिला ने पड़ोसियों पर मंगलवार की रात 11 बजे घर में घुसकर अवैध तमंचे के बल पर सामूहिक रूप से दुराचार करना और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने की बात कहते हुए रामनगर रोड पर चल रहे वाहनों के सामने आकर जान देने की कोशिश की लेकिन राहगीरों ने इसको बचाकर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया गैंगरेप का आरोप गलत है जांच के दौरान खाली प्लाट को लेकर आपसी विवाद सामने आया है। महिला ने अपने खाली प्लाट का सौदा कर दिया था इसका बैनामा भी हो गया, लेकिन मंगलवार को दाखिल खारिज पर महिला ने आपत्ति लगाकर रुकवा दिया। शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें