फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में घर से उठाकर खेत में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चाकू के बल पर ले गए थे दबंग, धमकाने पर सहमी युवती ने गुरुवार को बताई आपबीती, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन

नवाबगंज। इलाके के एक गांव में युवती को चाकू के बल पर घर से उठाकर खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मजदूर का परिवार रहता है। उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं। आरोप है कि 23 दिसंबर को युवती बरामदे में सो रही थी। रात में टॉयलेट के लिए घर के बाहर गली में निकली। इसी दौरान गांव के दो दबंगों ने युवती को चाकू के बल पर गन्ने के खेत में खींच ले गए। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म कर उसे छोड़कर फरार हो गए। जाते समय दबंगों ने किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद युवती डर से सहम गई थी। गुमसुम रहने पर उसकी मां ने पूछा तो गुरुवार शाम को उसने आपबीती बताई। शुक्रवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। इधर, पुलिस ने भजन लाल उर्फ छोटे लाल, सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें