पुलिस के आने से पहले ही भाग गया आरोपी, अस्पताल में काफी देर रही अफरातफरी
बरेली। पीलीभीत बाईपास के एक निजी नेत्र चिकित्सालय में निदेशक ने नशे की हालत में नर्स को पकड़ लिया तो हंगामा हो गया। नर्स ने परिवार वालों को बुला लिया। उन्होंने निदेशक को जमकर पीटा। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही वह भाग गया। घटना से अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
पीलीभीत बाईपास स्थित आंखों के अस्पताल में यह घटना शुक्रवार रात हुई। अस्पताल में निदेशक ने नशे में पुराना शहर की रहने वाली एक नर्स को पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवती के मुताबिक, उसने निदेशक को चेतावनी भी दी, लेकिन वह नहीं माना तो उसने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। यूपी-112 पर सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही निदेशक भाग गया। बाद में नर्स के परिवार वाले यह कहकर चले गए कि वह जगतपुर चौकी में निदेशक के खिलाफ तहरीर देंगे।