फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और अरुणाचल की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लाई गई अवैध शराब को बरामद किया है लेकिन तस्कर भाग गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने कचोली गांव में लोटन के घर छापा मारा था। उस दौरान वह शराब को कट्टों में भर रहा था लेकिन पुलिस को देखकर भाग निकला। तलाशी के दौरान उसके घर से 12 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब और 93 बोतल हरियाणा मार्क व्हिस्की बरामद हुई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया की लोटन की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से स्मैक लेने आए तस्कर समेत तीन गिरफ्तार
सीबीगंज। पुलिस ने गश्त के दौरान हरिद्वार से स्मैक लेने आए दो तस्करों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शाम सात बजे दरोगा सनुज कुमार सरनिया गांव में गश्त कर रहे थे। कर्बला के पास खड़े तीन संदिग्ध युवकों की घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उनके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम हरिद्वार निवासी सलमान, शमीम और सरनिया निवासी मोहम्मद नवी बताया है। पूछताछ में सामने आया कि सलमान और शमीम हरिद्वार में स्मैक सप्लाई करते हैं और मोहम्मद नवी से माल लेने आए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

चोरों ने उड़ाया हजारों रुपये का माल
सीबी गंज। चोरों ने एक गांव में दुकान और घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिलियापुर में किराना की दुकान चलाने वाले शमशाद ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 25 हजार और सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव के ही मिसिरयार के घर से चोर कुछ घरेलू सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने रात में ही चोरों की घेराबंदी की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आए। पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें