फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दरोगाओं और सिपाहियों के गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान से सात लाख वसूलने का मामला
विज्ञापन

आंवला। प्रधान को स्मैक तस्करी के जुर्म में जेल भेजने की धमकी देकर उससे सात लाख रुपये वसूलने के मामले में नामजद दो दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। कई दिन लगातार दबिश देने के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आए तो पुलिस ने वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन

ढकिया गांव के प्रधान छत्रपाल ने 10 दिसंबर को अलीगंज थाने में तैनात दरोगा नितिन शर्मा, मुकेश कुमार, सिपाही देवेंद्र और धनंजय सिंह के अलावा एक अज्ञात होमगार्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट कराई थी। इससे पहले प्रधान ने ग्रामीणों के संग थाने का घेराव किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ दिसंबर को वह बिशारतगंज थाने के गांव मिलक बहादुरगंज से लौट रहे थे, तभी भीकमपुर गांव के पास गैनी चौकी पर तैनात सिपाही धनंजय सिंह ने एक होमगार्ड के साथ उनकी गाड़ी रोक ली और अफीम होने की बात कहकर तलाशी लेने के लिए चौकी पर ले गए। वहां से दरोगा नितिन शर्मा, मुकेश कुमार और सिपाही धनंजय तथा देवेंद्र उन्हें एटपुर के जंगल में ले गए। वहां उनके हाथ पर अफीम रखकर वीडियो बनाई। बाद में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में बंद करने की धमकी देकर उनसे 14 लाख रुपये की मांग की, लेकिन सात लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज होते ही ये सभी फरार हो गए। दरोगा नितिन बुलंदशहर तो मुकेश मुजफ्फरनगर का निवासी है। सीओ रामप्रकाश ने बताया कि सभी के घरों और रिश्तेदारियों में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। गिरफ्तारी न होने पर अब इनके गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। अब भी नहीं मिले तो कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें